प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार श्री काज़िम ग़रीबाबादी ने एलीसिया बोइनरोवुस्तो से मुलाक़ात में मादक पदार्थ से संघर्ष के क्षेत्र में ईरान के मानवीय और वित्तीय ख़र्चों की ओर संकेत करते हुए कहा कि मादक पदार्थों को दूसरे देशों तक पहुंचने से रोकने के लिए सबसे अधिक ख़र्चा वहन किया गया।
विएना में ईरान के प्रतिनिधि ने इस बात पर बल देते हुए कि मादक पदार्थ से संघर्ष की आवश्यकता है, कहा कि मादक पदार्थ की समस्या से मुक़ाबले के लिए हर प्रकार की कार्यवाही को संतुलित और व्यापक होना चाहिए।